-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर, 06 मई 2022(घटती-घटना)। आज़ाद सेवा संघ छत्तीसगढ़ द्वारा शहर में भीषण गर्मी के बीच यातायात नियमों को पालन करवाने हेतु चौक-चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों किया गया। सम्मान और साथी संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा ने बताया कि जनता के सलामती के लिए धूप में तपते रहते हैं, की शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहें शहर में दुर्घटना ना होने पाए। ट्रैफिक नियमों का कंा सही तरीके से पालन हो, पर कुछ लोग पुलिसकर्मियों की सख्ती को गलत समझ लेते हैं, लेकिन जो लोग इसे गंभीरता तो समझ रहे हैं वह उनकी मेहनत को सलाम कर रहे हैं। संघ द्वारा पुलिस कर्मियों को माला पहनाकर और जूस ड्रिंक पानी बोतल एवं बिस्किट का वितरण किया गया और पुलिसकर्मियों से भी अपील किया कि जिस प्रकार से शहर में दिनोंदिन गर्मी का तापमान बढ़ता जा रहा है आप लोग भी अपना ध्यान रखें और आजाद सेवा संघ छत्तीसगढ़ टीम के द्वारा पूरे पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया कि आप जनता की सेवा में दिन रात ना बिना कुछ देखें सेवा में जुटे रहते हैं।
इस दौरान संघ के प्रदेश सचिव- रचित मिश्रा, जिलाध्यक्ष- रणवीर सिंह,छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष आनंद पटेल,संभागीय प्रवक्ता- अनुराग तिवारी,जिला प्रवक्ता अभिनव चतुर्वेदी,नगर उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, हर्ष गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल , अमन गुप्ता, गर्ल्स विंग नगर अध्यक्ष हेमा रजक,मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur