Breaking News

बलरामपुर@रामानुजग΄ज विधानसभा के ग्राम डौरा पहु΄चे मुख्यम΄त्री

Share


ग्रामीणो΄ की मा΄ग पर की अनेक घोषणाए΄
डौरा मे΄ स्वामी आत्मानन्द अ΄ग्रेजी माध्यम स्कूल और रनहत मे΄ खुलेगा महाविद्यालय
सा΄सु नदी तथा दलधोवा से सरस्वती पुल के बीच बनेगी पुलिया, डौरा और गणेश मोड़ के बीच स्थापित होगा विद्युत सब स्टेशन

ग्राम क΄डा के ग्रामीणो΄ को जल्द मिलेगी सडक़ और बिजली की सुविधा
पौनी-पेण्ड्री के ग्रामीणो΄ की मा΄ग पर तत्काल सडक़ बनाने के निर्देश
मुख्यम΄त्री ने किया नवगठित तहसील कार्यालय डौरा-कोचली का निरीक्षण
नरवा योजना: बैरामु नाले और सरगड़ी नाले मे΄ अब हमेशा रहता है पानी
किसान न्याय योजना, भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियो΄ से लिया फीडबैक: हितग्राहियो΄ को उनके खाते मे΄ मिल गई है राशि
बलरामपुर 05 मई 2022।
मुख्यम΄त्री श्री भूपेश बघेल आज भे΄ट-मुलाकात अभियान के दूसरे दिन रामानुजग΄ज विधानसभा के ग्राम डौरा पहु΄चे। उन्हो΄ने डौरा मे΄ आम जनता की मा΄ग पर अनेक महत्वपूर्ण घोषणाए΄ की। मुख्यम΄त्री ने डौरा मे΄ स्वामी आत्मानन्द स्कूल, रनहत मे΄ महाविद्यालय खोलने, सा΄सु नदी मे΄ पुलिया निर्माण, दलधोवा से सरस्वती पुल के बीच पुलिया निर्माण की घोषणा की।
इसके साथ ही साथ मुख्यम΄त्री ने ग्रामीणो΄ की मा΄ग पर डौरा और गणेश मोड़ के बीच विद्युत सब स्टेशन की भी घोषणा की। क΄डा के ग्रामीणो΄ ने बताया उनके गा΄व मे΄ सडक़ नही΄ है, बिजली की भी समस्या है। इस पर मुख्यम΄त्री ने कलेटर को जल्द से जल्द ग्राम क΄डा मे΄ बिजली पहुँचाने और सडक़ बनाने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्हो΄ने पौनी-पेण्ड्री के ग्रामीणो΄ की मा΄ग पर तत्काल सडक़ बनाने के निर्देश कलेटर को दिए। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एव΄ विकास म΄त्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक श्री बृहस्पत सि΄ह, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।
मुख्यम΄त्री ने बुजुर्ग महिला को मौके पर बनवाकर दिया नया राशन कार्ड: कबिलासो दाई ने दोनो΄ हाथ उठाकर दिया आशीर्वाद
डौरा मे΄ आयोजित भे΄ट-मुलाकात कार्यक्रम मे΄ 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला कबिलासो दाई ने मुख्यम΄त्री से उनका राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। मुख्यम΄त्री ने अधिकारियो΄ को तत्काल नया राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। मुख्यम΄त्री के निर्देश पर आधे घ΄टे के भीतर ही महिला का राशनकार्ड बन गया। मुख्यम΄त्री ने राशनकार्ड देते हुए बुजुर्ग महिला से पूछा अब तो खुश हो दाई। राशन कार्ड मिलने पर कबिलासो दाई भावुक हो उठी और उनके दोनो΄ हाथ आशीर्वाद देने के लिए मुख्यम΄त्री के सर पर रख दिये। मुख्यम΄त्री की स΄वेदनशीलता देखते ही चौपाल तालियो΄ की गडग़ड़ाहट से गू΄ज उठी। कबिलासो दाई ने कहा कि मुख्यम΄त्री बघेल ला आशीर्वाद दे΄त हो΄, बघेल बहुत बने हे, आज तुरन्त मोर काम हो गे हे।
महिलाओ΄ ने ते΄दू, कोयनार भाजी, महुआ लड्डू, कसार लड्डू, ठेठरी, खुरमी भे΄ट की
मुख्यम΄त्री श्री भूपेश बघेल को ग्राम डौरा मे΄ समूह की महिलाओ΄ ने ते΄दू, कोयनार भाजी, महुआ लड्डू, कसार लड्डू, ठेठरी, खुरमी, कच्चा आम भे΄ट किया, जिसे उन्हो΄ने बड़े चाव से खाया भी।
मुख्यम΄त्री श्री बघेल ने भे΄ट-मुलाकात के दौरान आम जनता को स΄बोधित करते हुए कहा कि राजीव गा΄धी किसान न्याय योजना की अगली किश्त का भुगतान स्वर्गीय श्री राजीव गा΄धी की पुण्यतिथि पर 21 मई को किया जाएगा। राजीव गा΄धी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है जिसमे΄ 2 किश्तो΄ का भुगतान किया जा चुका है। अब इस योजना मे΄ हितग्राहियो΄ को 7 हजार रूपए सालाना दिए जाए΄गे। मुख्यम΄त्री ने चौपाल मे΄ उपस्थित ग्रामीणो΄ से इन दोनो΄ योजनाओ΄ के स΄ब΄ध मे΄ जानकारी ली। चौपाल मे΄ उपस्थित हितग्राहियो΄ ने बताया कि उन्हे΄ इन योजनाओ΄ की राशि प्राप्त हो गई है। श्री बघेल ने बताया कि यह पौनी-पसारी करने वाले नाई, धोबी व पुजारी को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। विधायक बृहस्पत सि΄ह के आग्रह पर ग्राम डौरा क्षेत्र मे΄ पूजा स्थल माडर मे΄ पूजा करने वाले बैगा को भी राजीव गा΄धी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना मे΄ शामिल करने की सहमति दी। मुख्यम΄त्री ने चौपाल मे΄ उपस्थित किसानो΄ से नरवा योजना के बारे मे΄ पूछा। उपस्थित किसानो΄ ने बताया कि बैरामु नाले मे΄ और सरगड़ी मे΄ नाले मे΄ नरवा योजना क्रियान्वित की जा रही है, इससे नाले मे΄ हमेशा पानी रहता है। मुख्यम΄त्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस योजना से ज΄गल की हरियाली बनी रहती है और किसानो΄ को सि΄चाई के लिए पानी मितला है, पशु-पक्षी भी आस-पास आते रहते है΄। अत: इस योजना को प्राथमिकता से ले΄। श्री बघेल ने कहा कि हम बड़े-बड़े बा΄ध नही΄ बनाए΄गे बल्कि छोटे-छोटे नाले को रिचार्ज करे΄गे। हमने करीब 30 हजार नालो΄ को इस योजना के तहत लिया है। मुख्यम΄त्री ने गौठानो΄ के स΄ब΄ध मे΄ जानकारी ली। इसी दौरान ग्राम करकेता के निवासी रामेश्वर यादव से चर्चा के दौरान मुख्यम΄त्री ने सरसो΄ और मक्के की खेती की जानकारी ली। श्री यादव ने बताया कि उनके क्षेत्र मे΄ पर्याप्त मात्रा मे΄ सरसो΄ की खेती होती है। मुख्यम΄त्री ने श्री यादव को सरसो का तेल निकालने और मुर्गी के दाने बनाने वाली मशीन देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मशीन देने के साथ-साथ इस क्षेत्र के युवाओ΄ को प्रशिक्षण भी दे΄।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply