Breaking News

अम्बिकापुर@स्टेडियम ग्राउंड के बाहर से हुई बाइक की चोरी

Share

अम्बिकापुर,30 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। गांधी स्टेडियक ग्राउंड के बाहर से अज्ञात चोरों ने एक युवक की बाइक पार कर दी। युवक अपने बेटे के साथ शनिवार की सुबह मॉर्निंग वाक करने गया था। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार धनंजय गुप्ता शनिवार की सुबह अपने बेटे के साथ गांधी स्टेडियम बाइक से गया था। ग्राउंड के बाहर बाइक खड़ी कर स्टेडियम में मॉर्निंग वाक कर रहा था। मॉर्निंग वाक करने के बाद जब बाहर निकला तो उसकी बाइक नहीं थी। खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नहीं चला तो वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply