अम्बिकापुर, 29 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। सरगुजा में भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज अपना रौद्र रुप दिखा रहा है। इससे पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। 23 से 30 अप्रैल तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में लू (हीट वेव) की चपेट में है। राजस्थान की ओर से आ रही पश्चिमोत्तर गर्म हवा से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। गुरुवार को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर का तापमान जहां 42 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं शुक्रवार को 42 डिग्री से बढक़र 42.3 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। सरगुजा में झुलसा देने वाली तेज गर्मी पड़ रही है। पूरा सरगुजा लू की चपेट में है। अंबिकापुर के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेज धूप व लू से लोग परेशान हैं। तापमान का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। रिकॉर्ड तोड़ तेज गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। घरों से बाहर निकलने में लोगों को परेशानी हो रही है। बढ़ती गर्मी के साथ ही बाजार में जूस व कोल्ड ड्रिंक्स की डिमांड बढऩे लगी है। तेज धूप से राहत के लिए लोगों ने गमछा, तौलिया, स्कार्फ से अपना चेहरा ढंकना शुरू कर दिया है। तेज धूप के कारण सडक़ों पर निकले राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं घरों पर कूलर-पंखों की हवा भी बेअसर साबित हो रही हैं। गर्मी के तेवर देखते हुए कई सामाजिक संगठनों ने शहर में प्याऊ खोल दिए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur