Breaking News

अम्बिकापुर@सरोज दुबे को छत्तीसगढ़ साहित्य रत्न सम्मान

Share

अम्बिकापुर, 19 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। विश्व हिंदी रचनाकार मंच (पंजी न्यास) द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ सम्मान समारोह में सरोज दुबे विधा को छत्तीसगढ़ साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। सरोज दुबे ‘विधा’ के लगभग 100 साझा संग्रह एवं तीन एकल संग्रह सरोज की कुण्डलियां, सरोज के नवगीत, एवं छंद दर्पण प्रकाशित हो चुके हैं। सरोज ब्रह्मपारा अम्बिकापुर की निवासी हैं। महान कवि सुमित्रानंदन पंत सम्मान 2020 एवं अनेको राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। विश्व हिंदी रचनाकार मंच (पंजी न्यास) द्वारा 17 अप्रैल को रोटरी क्लब सीएमडी चौक बिलासपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ साहित्य सम्मान समारोह सह काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथी राघवेंद्र ठाकुर संस्थापक अध्यक्ष विश्व हिंदी रचनाकार मंच तथा छत्तीसगढ़ राज्य सभा आयोग के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार पाठक थे। समारोह के विशिष्ट अतिथी वरिष्ठ कवि एवं गीतकार केवल कृष्ण पाठक ‘केवल’ एवं सनत कुमार तिवारी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि व गीतकार राघवेंद्र दुबे ने की। सरोज दुबे को सम्माननित किये जाने पर परिवार जन और नगरवासियों में काफी प्रशन्नता जाहिर की है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply