Breaking News

बिश्रामपुर/सूरजपुर@वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह विद्रोही के ज्येष्ठ भ्राता विष्णु सिंह का निधन

Share


62 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस,पश्चिम बंगाल के नियामतपुर-सीतारामपुर में पुत्र नीरज सिंह ने दी मुखाग्नि


-संवाददाता-
बिश्रामपुर/सूरजपुर 22 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह विद्रोही के ज्येष्ठ भ्राता विष्णु सिंह का अचानक निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे,उनके निधन की खबर से परिवार,रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है। स्वर्गीय विष्णु सिंह का अंतिम संस्कार पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के नियामतपुर-सीतारामपुर में किया गया।
उनके इकलौते पुत्र नीरज सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी,वे अपने पीछे पत्नी विमला देवी,पुत्र नीरज सिंह और पुत्रियां लक्ष्मी, लखी एवं सरस्वती सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्वर्गीय विष्णु सिंह, कृष्ण सिंह के अनुज तथा वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह विद्रोही और संतश्री अभिमन्यु जी महाराज के बड़े भाई थे, वे मूल रूप से बिहार प्रदेश के भोजपुर जिले के बिक्रमपुर गांव के निवासी थे,उनके निधन पर परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
फोटो 10


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply