Breaking News

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share


मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी


-संवाददाता-
जशपुरनगर,22 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। विश्व मात्सि्यकी दिवस के अवसर पर ऑडिटोरियम पी.जी. कॉलेज अंबिकापुर में संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों से लगभग 400 मत्स्य पालक किसानों ने हिस्सा लिया। इसमें जशपुर जिले के सभी विकास खंडों से 70 मत्स्य पालक किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष श्री देव नारायण यादव उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिमा केरकेट्टा एवं श्रीमती नानमणि पैंकरा,श्री राजेंद्र पैंकरा,श्री श्रवण यादव,श्री सुजान बिंद सहित संभाग के विभिन्न जिलों के अधिकारी एवं मत्स्य निरीक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी एवं रोजगार परक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को झींगा पालन एवं तिलापिया मछली पालन की आधुनिक तकनीकों,उत्पादन बढ़ाने के उपायों तथा मत्स्य पालन के माध्यम से आय में वृद्धि की संभावनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पोर्टल पर मत्स्य कृषकों के पंजीयन की प्रक्रिया तथा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, उनके लाभ एवं पात्रता के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।


Share

Check Also

बिश्रामपुर/सूरजपुर@वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह विद्रोही के ज्येष्ठ भ्राता विष्णु सिंह का निधन

Share 62 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस,पश्चिम बंगाल के नियामतपुर-सीतारामपुर में पुत्र नीरज …

Leave a Reply