Breaking News

अम्बिकापुर@मैनपाट में देश के दूसरे सबसे ऊंचे तिरंगे पर सियासत अमरजीत भगत और विधायक टोप्पो आमने-सामने

Share


अमरजीत ने कहा…संभव हो वही काम करें…विधायक का पलटवार…तीन साल के कार्यकाल में वादे पूरे होंगे

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में देश का दूसरा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की घोषणा अब सियासी बहस का मुद्दा बन गई है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की इस पहल पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विधायक कभी मैनपाट को स्विट्जरलैंड बनाने की बात करते हैं तो कभी बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं। देश का दूसरा सबसे ऊंचा झंडा लगाने से किसी ने मना नहीं किया है,लेकिन वही काम करना चाहिए जो संभव हो। अमरजीत भगत के बयान पर विधायक रामकुमार टोप्पो ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके तीन साल के कार्यकाल में अभी 10 दिन बाकी हैं, जबकि अमरजीत भगत को सीतापुर की जनता ने 20 साल तक अवसर दिया और मंत्री बनने का मौका भी मिला। उन्होंने कहा कि सीतापुर को स्विट्जरलैंड बनाने की बात क्यों की जाए? हम किसी दूसरे देश की संस्कृति और परंपराओं को क्यों अपनाएं। विधायक ने अमरजीत भगत के पुराने वादों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग अपने कमिटमेंट पर खरे नहीं उतर सके,उन्हें दूसरों के वादों पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने भगत के मूंछ बनाने संबंधी पुराने कमिटमेंट का भी जिक्र किया। विधायक ने स्पष्ट किया कि मैनपाट में राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की घोषणा की गई है और वहां झंडा जरूर स्थापित होगा। फिलहाल इस मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि मैनपाट को देश के दूसरे सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की सौगात कब मिलती है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply