कहा…फिर विश्व में धाक जमाएगी दार्जिलिंग चाय
सिलीगुड़ी,22 नवम्बर 2026 । पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रविवार को दार्जिलिंग दौरे पर पहुंचे। बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता विकास चाहती है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बंगाल को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का काम किया जा रहा है। पीयूष गोयल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार औद्योगिक निवेश की संभावनाएं बढ़ रही हैं। अब देशभर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों का ध्यान बंगाल की ओर आकर्षित हो रहा है। राज्य में व्यापार और उद्योग का विकास हो रहा है तथा लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए शुभेंदु अधिकारी की सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने दौरे के दौरान वह चाय बागानों से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्हें विश्वास है कि ममता बनर्जी के कार्यकाल में लंबित पड़े कार्यों में अब तेजी आएगी। दार्जिलिंग चाय की गुणवत्ता और इसकी पुरानी पहचान का जिक्र करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में दार्जिलिंग चाय एक बार फिर विश्व बाजार में अपनी पहचान और प्रतिष्ठा स्थापित करेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur