Breaking News

जशपुरनगर@इस वर्ष 3 नए उपार्जन केंद्र बने,किसानों को मिलेगी सुविधा

Share


समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378 किसानों का हुआ है पंजीयन


-संवाददाता-
जशपुरनगर,22 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किसानों से की जा रही है। किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से दी जा रही है। किसान धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले के 49 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां की गई है। 15 नवंबर 2026 से सभी केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं। 53,378 किसानों ने कराया पंजीयन इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले के कुल 53,378 किसानों ने पंजीयन कराया है,जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 50,904 थी। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में 2,474 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 91,515.12 हेक्टेयर है। 3 नये उपार्जन केंद्र-किसानों को धान विक्रय में अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष जिले में 3 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुदमुरा, कोरंगामाल,चम्पा शामिल हैं। नए केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और उन्हें आवागमन में भी सुविधा होगी।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply