-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 नवम्बर 202६ (घटती-घटना)। गुरुनानक देव के 557 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा अंबिकापुर द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई पंज प्यारों ने की। प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा में 24 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरु साहब की भव्य शोभायात्रा गुरुद्वारा सिंह सभा, स्कूल रोड से प्रारम्भ हुई। इसकी अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब से गुरुनानक चौक शिवाजी चौक (गुदरी चौक),जोड़ा पीपल, आकाशवाणी चौक,गांधी चौक, घड़ी चौक,संगम चौक, ब्रम्ह रोड होकर गुरुद्वारा नानक निवास बाबूपारा पहुंची। गुरुद्वारा नानक निवास में गुरुवाणी शबद कीर्तन के कार्यक्रम हुए। शोभायात्रा में सिख समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों व बच्चों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में गुरुग्रंथ साहिब की सवारी वाली गाड़ी को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था,जो आकर्षण का केन्द्र था।
शोभायात्रा में समाज की काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। फूल-मालाओं से सजाए गए गुरुग्रंथ साहिब की सवारी वाली गाड़ी के पीछे महिलाएं विशेष परिधान में चल रहीं थीं। इस दौरान महिलाएं गुरुग्रंथ के पीछे गुरुवाणी शबद कीर्तन कर रहीं थीं। गुरुनानक देव के 557 वें प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा निकाली गई।
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur