मांस खरीदने वाली 2 महिला भी अरेस्ट,भीड़ ने आरोपियों को पीटा था,जशपुर में भी कार्रवाई
राजनांदगांव,19 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गौ-हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी एजाज अहमद उर्फ कसाई को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला। मामले में गौ-मांस खरीदने वाली 2 महिलाओं को भी अरेस्ट किया गया है। दरअसल, घटना के बाद मुख्य आरोपी एजाज अहमद (39) फरार हो गया था। वह मूल रूप से नागपुर का रहने वाला है। पुलिस ने तलाश के बाद रविवार को उसे उसके गृह नगर नागपुर से गिरफ्तार किया। इसके अलावा गौरीनगर में रहने वाली खैरून निशा (60) और नसीमा बेगम (57) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने गौ-मांस खरीदने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अब तक इस मामले में कुल 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बता दें कि शनिवार को राजनांदगांव पुलिस ने इस मामले में अब्दुल अलीम उर्फ कनवा, उसकी पत्नी, नाबालिग बेटी और गोमांस खरीदने-बेचने में सहयोग करने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur