Breaking News

रायपुर@सितंबर में राशन लेने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव,एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल

Share

रायपुर,25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सितंबर 2026 में कार्डधारकों को एक साथ सितंबर और अक्टूबर महीने का पीडीएस चावल दिया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। हालांकि, ्रक्करु कार्डधारक इस व्यवस्था में शामिल नहीं होंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने क्कष्ठस् दुकानदारों को मिलने वाली मार्जिन राशि भी बढ़ा दी है।
सितंबर में एक साथ मिलेगा दो महीने का चावल : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अवर सचिव भूपेंद्र सिंह राजपूत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सितंबर महीने में एपीएल कार्डधारकों को छोड़कर अन्य सभी वर्ग के राशन कार्डधारकों को सितंबर और अक्टूबर का चावल एक साथ वितरित किया जाएगा। यानी पात्र हितग्राहियों को सितंबर में दो महीने का पीडीएस चावल एक साथ मिलेगा। इसके लिए राशन दुकानों में पहले से ही दोनों महीनों के हिसाब से चावल का भंडारण कराया जाएगा।
राशन दुकानों में चस्पा होगी जानकारी : विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर और छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। महीने की शुरुआत से पहले सभी जिलों की उचित मूल्य दुकानों में दो महीने के चावल का भंडारण कराने को कहा गया है। इसके साथ ही राशन दुकानों में इस संबंध में सूचना भी चस्पा की जाएगी, ताकि हितग्राहियों को पहले से पता रहे कि सितंबर में उन्हें दो महीने का चावल एक साथ मिलेगा।
PDS दुकानदारों का कमीशन बढ़ा : केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत PDS चावल की बिक्री पर दुकानदारों को मिलने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की है। अब प्रति क्विंटल चावल की बिक्री पर दुकानदारों को 100 रुपये मिलेंगे। पहले यह राशि 90 रुपये प्रति क्विंटल थी। यानी कमीशन में 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा ई-पॉस मशीन के माध्यम से चावल की बिक्री पर मिलने वाली अतिरिक्त मार्जिन राशि भी बढ़ाई गई है। पहले दुकानदारों को 10 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मार्जिन मिलता था, जिसे बढ़ाकर 11 रुपये कर दिया गया है।


Share

Check Also

पटना@सहकारी समितियों में खाद-बीज और ऋण वितरण की कांग्रेस ने ली जानकारी

Share पटना और गिरजापुर समितियों का संयुक्त निरीक्षण,किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने …

Leave a Reply