Breaking News

रायपुर@ रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा…सीएम साय आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

Share


रायपुर,24 अगस्त 2026 । रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए राज्य सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे। सरकार ने सितंबर महीने में मिलने वाली किस्त को इस बार अगस्त में ही जारी करने का फैसला किया है। इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिल सकेगी। इतिहास महतारी वंदन योजना की इस किस्त का लाभ प्रदेश की 67 लाख 28 हजार से अधिक महिलाओं को मिलेगा। सरकार की ओर से उनके बैंक खातों में 631 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इस राशि के समय से पहले भुगतान से महिलाओं को रक्षाबंधन की तैयारियों और घरेलू जरूरतों में आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद है। 31वीं किस्त का भुगतान बालोद जिले के डौण्डीलोहारा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं के खातों में राशि का अंतरण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। समाचार महतारी वंदन योजना के जरिए राज्य सरकार अब तक महिलाओं को 19,444 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है। योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहयोग देकर उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाना है।


Share

Check Also

खड़गवां@ बचरा-पोड़ी में मध्यप्रदेश की शराब का ‘खेल’! कम कीमत में बिक्री के आरोप,पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

Share सीमावर्ती क्षेत्र से शराब आने की चर्चा,स्थानीय स्तर पर खुलेआम खपाने का आरोपचौकी प्रभारी …

Leave a Reply