Breaking News

बेमेतरा@बच्चों की जान से खिलवाड़! मिड-डे मील में मिली डामर गोली 28 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत,शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Share


बेमेतरा,19 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या शाला में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल में परोसे गए मध्यान्ह भोजन में डामर की गोली मिलने की बात सामने आई। खाना खाने के बाद कई छात्राओं ने पेट दर्द की शिकायत की। मामला सामने आते ही स्कूल प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में छात्राओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल 28 छात्राओं का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। मामले में स्कूल के प्रधान पाठक ने बताया कि बच्चों ने मध्यान्ह भोजन में डामर की गोली की स्मेल आने की जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को खाना खाने से मना किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों को खाना खिलाने से पहले रसोइया से खाना खिलाकर उसकी जांच की जाती है। आज भी शासन के निर्देशानुसार एक रसोइया ने खाना खाकर जांच की थी। हालांकि, उनके द्वारा कुछ भी गड़बड़ नहीं होने की सूचना दी गई, जिसके बाद बच्चों ने खाना खाया।


Share

Check Also

रायपुर@ छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी में पदोन्नति कोटा घटाने पर अभियंताओं में आक्रोश, 21 को गेट मीटिंग

Share कनिष्ठ अभियंताओं की विभागीय पदोन्नति का कोटा 70 से घटाकर 40त्न करने का विरोध; …

Leave a Reply