Breaking News

सुकमा@नमक की बोरियों के नीचे छिपाया 1.54 करोड़ का गांजा…ओडिशा से सुकमा के रास्ते राजस्थान ले जा रहे थे,2 गिरफ्तार

Share


सुकमा,18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने 308 किलो 280 ग्राम गांजा पकड़ा है। गांजा पिकअप में नमक की बोरियों के नीचे छिपाकर ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 54 लाख 14 हजार रुपए बताई गई है। इसके साथ ही, पुलिस ने पिकअप वाहन समेत कुल 1 करोड़ 64 लाख 49 हजार 550 रुपए की संपत्ति जब्त की है। राजस्थान के 2 आरोपी शिव कुमार प्रजापति (24) और उदय राम बलई (24) को गिरफ्तार किया गया है। मामला कोंटा थाना इलाके का है।
ओडिशा से राजस्थान ले जा रहे थे गांजा : एएसपी रोहित शाह ने बताया कि, 18 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी। बताया गया कि पिकअप वाहन क्रमांक क्रछ्व-27-त्रश्व-6757 में ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से गांजा लेकर कोंटा के रास्ते राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद कोंटा पुलिस ने कोंटा-मोटू मुख्य मार्ग स्थित कृष्ण मंदिर चौक, वार्ड क्रमांक 5 डोंडरा के पास नाकेबंदी की। सुबह करीब 6ः10 बजे संदिग्ध पिकअप को रोककर उसमें सवार 2 लोगों को हिरासत में लिया गया।
नमक की बोरियों के नीचे मिले गांजे के पैकेट : पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो ऊपर से नमक की बोरियां रखी मिलीं। इनके नीचे गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे। वजन करने पर कुल 308 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से शिव कुमार प्रजापति और उदय राम बलई को गिरफ्तार किया है। दोनों राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के गाडरमाल के रहने वाले हैं। 1.64 करोड़ की संपत्ति जब्त : पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत करीब 1.54 करोड़ रुपए है। वहीं पिकअप वाहन समेत जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1 करोड़ 64 लाख 49 हजार 550 रुपए आंकी गई है। कोंटा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ अग्रवाल महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव

Share सावन सुंदरी प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र,आयुषी तायल चुनी गईं सावन सुंदरी 2026–संवाददाता-सूरजपुर,18 अगस्त …

Leave a Reply