Breaking News

रायपुर@आरआरबी परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा…अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाकर पहुंचा अभ्यर्थी गिरफ्तार

Share

रायपुर,16 जुलाई 2026। रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल करने का मामला सामने आया है। रायपुर के सरोना स्थित परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से प्रश्नों की फोटो खींचते हुए पकड़ा गया। डी.डी. नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन समेत अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को आईडीजेड सरोना स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा की दूसरी पाली के दौरान कक्ष निरीक्षक को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। निगरानी बढ़ाने पर सीसीटीवी फुटेज और जांच में पता चला कि वह परीक्षा कक्ष में छिपाकर लाए गए मोबाइल फोन का उपयोग कर रहा था और कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे प्रश्नों की फोटो खींच रहा था। सुरक्षा बलों ने नाकाम की साजिश पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने डबल अंडरगारमेंट पहनकर उसके भीतर मोबाइल फोन छिपाया था, ताकि सुरक्षा जांच से बचकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सके। बरामद मोबाइल की जांच में परीक्षा के दौरान पूछे गए प्रश्नों की तस्वीरें भी मिलीं,जो स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रश्नों से मेल खाती थीं। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई,जिसके बाद डी.डी. नगर थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2) तथा लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 की धारा 10(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply