नई दिल्ली,03 जुलाई 2026। वैवाहिक विवाद पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद हैं, न कि एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रतियोगिता. दिल्ली हाईकोर्ट ने वैवाहिक मुकदमों यानी तलाक और पारिवारिक विवाद के एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान ये गंभीर टिप्पणी की। जस्टिस सचिन दत्ता ने स्पष्ट किया है कि वैवाहिक विवाद एक-दूसरे को नीचा दिखाने या बदला लेने की प्रतियोगिता नहीं हैं। क्योंकि इस मामले में एक पक्ष ने दूसरे की अंतरंग तस्वीरें भी अपने दावे मजबूत करने के लिए अदालत के दस्तावेजों में लगा दी थी। दरअसल इस मामले में पति ने अपनी अलग रह रही पत्नी की निजी यानी अंतरंग तस्वीरें वैवाहिक अदालत में दाखिल कर दी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए हाई कोर्ट ने इसे गंभीर चूक बताया है। अदालत ने मुकदमे के पक्षकारों और वकीलों को भी ऐसी अविवेकपूर्ण हरकतों से बचने की ताकीद की। हालांकि पत्नी की ओर से पति और उसके वकीलों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने की मांग को अदालत ने दरकिनार करते हुए कहा, ऐसी निजी तस्वीरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों जैसे सीलबंद लिफाफे के रिकॉर्ड पर लाना व्यक्ति की निजता और गरिमा का उल्लंघन और हनन है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur