Breaking News

बीजापुर@डीजल की किल्लत से परेशान किसानों ने विधायक संग निकाली ट्रैक्टर रैली

Share

बीजापुर,23 जून 2026। मानसून पूर्व खेती की तैयारी के बीच बीजापुर जिले में डीजल की भारी किल्लत को लेकर किसान सड़कों पर उतर आए। यहां विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर विरोध जताया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल डीजल उपलब्ध कराने की मांग की। रैली नैमेड़ स्थित नए बस स्टैंड से शुरू हुई। सैकड़ों ट्रैक्टरों की लंबी कतार में शामिल किसान नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। रैली का मार्ग विभिन्न डीजल पंपों के सामने से होकर गुजरा, जहां किसानों ने डीजल देने की मांग उठाई। बाद में रैली नए बस स्टैंड पर सभा और धरने में बदल गई। किसानों ने बताया कि पंपों पर पर्याप्त डीजल नहीं मिल रहा, जिससे खरीफ फसल की जोताई-बुआई का काम रुक गया है। किसानों का कहना है, ‘ट्रैक्टर कर्ज लेकर खरीदे हैं। खेती से ही कर्ज चुकाना है। डीजल नहीं मिलेगा तो बुवाई कैसे होगी?’ किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार सप्लाई बढ़ाने के बजाय कीमतों में लगातार इजाफा कर रही है। सभा को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने कहा, ‘मानसून सिर पर है और किसान डीजल के लिए धक्के खा रहे हैं। सरकार बिना परेशानी पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराए।’


Share

Check Also

सूरजपुर @ डायल 112 टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Share घायलों को अस्पताल पहुंचाकर लौट रही टीम को घेरकर की गई मारपीट, सरकारी कार्य …

Leave a Reply