Breaking News

रायपुर@बढ़ते नशे के कारोबार पर सख्ती

Share


रायपुर,बिलासपुर और महासमुंद में एनडीपीएस कोर्ट का गठन,21 पदों पर होगी भर्ती
रायपुर,19 मई 2026। प्रदेश में मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों की बढ़ती संख्या और लंबित मामलों के तेजी से निराकरण के उद्देश्य से राज्य शासन ने बड़ा फैसला लिया है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने रायपुर,बिलासपुर और महासमुंद जिले के सरायपाली में एक्सक्लूसिव स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट गठित करने की अधिसूचना जारी की है। उच्च न्यायालय की सहमति और एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 36(2) के तहत जारी अधिसूचना के अनुसार ये अदालतें केवल एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी। इससे ड्रग तस्करी, मादक पदार्थों की सप्लाई और अवैध कारोबार से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे का रास्ता साफ होगा। राज्य शासन ने रायपुर में एक्सक्लूसिव एनडीपीएस कोर्ट की जिम्मेदारी दसवीं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश स्मृति किरण थवाइट को सौंपी है। बिलासपुर में तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश स्मृति किरण त्रिपाठी को विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र के लिए प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश पवन कुमार अग्रवाल को विशेष न्यायाधीश बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार इन अदालतों का अधिकार क्षेत्र संबंधित सिविल जिला और सत्र न्यायाधीश द्वारा तय कार्य विभाजन के अनुसार रहेगा। तीनों न्यायालय 11 मई 2026 की सुबह से प्रभावी माने गए हैं। नई अदालतों के संचालन के लिए राज्य शासन ने कुल 21 पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है। इनमें 3 अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, 3 स्टेनोग्राफर, 3 रीडर ग्रेड-1, 3 एक्जीक्यूशन क्लर्क, 3 डिपोजिशन राइटर, 3 प्रोसेस राइटर और 3 भृत्य के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए वित्त विभाग ने आकस्मिकता निधि से प्रतीकात्मक 100 रुपये के अग्रिम व्यय की स्वीकृति प्रदान की है। बाद में इसकी प्रतिपूर्ति वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में की जाएगी।


Share

Check Also

बिलासपुर@दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला मुख्यालय बिलासपुर

Share विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभात फेरी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन बिलासपुर, दिनांक 18 …

Leave a Reply