Breaking News

अम्बिकापुर@ भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी रख मानवता का संदेश दे रहे कमलेश योगी

Share


पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी ने पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा का दिया संदेश
अम्बिकापुर,30 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के सह राज्य प्रभारी कमलेश योगी द्वारा भीषण गर्मी के बीच पक्षियों और मूक प्राणियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर प्रेरणादायी पहल की जा रही है। उनकी इस सेवा भावना की क्षेत्र में सराहना हो रही है। कमलेश योगी का कहना है कि जिन जीवों के पास अपनी पीड़ा और भावना व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, उनकी सहायता करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे जीव-जंतुओं और पक्षियों की समस्याओं को समझते हुए उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और समस्त जीव-जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि प्रकृति का संतुलन बिगड़ता है तो भूकंप, सुनामी, महामारी, आंधी-तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाएं मानव जीवन को प्रभावित करती हैं। इसलिए प्रकृति और जीव-जंतुओं की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस भीषण गर्मी में अपने घरों, छतों, आंगनों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के बर्तन रखें तथा दाना डालें, ताकि मूक प्राणियों को राहत मिल सके। कमलेश योगी ने कहा कि अच्छा कर्म करने से अच्छा फल मिलता है और बुरे कर्म का परिणाम भी कई गुना बढ़कर लौटता है। इसलिए हर व्यक्ति को समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस सुंदर सृष्टि को बचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ें।


Share

Check Also

सूरजपुर@ प्रधान पाठक सोनसाय हुए सेवानिवृत्त

Share ,दवनकरा स्कूल में भव्य सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाईसूरजपुर,30 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply