,दवनकरा स्कूल में भव्य सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई
सूरजपुर,30 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत दवनकरा स्थित प्राथमिक पाठशाला में लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधान पाठक सोनसाय के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम को उत्सव का रूप दिया गया,जिसमें आसपास के स्कूलों के शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रधान पाठक के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान सोनसाय ने अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अनेक विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि रखा और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ किया। विदाई समारोह के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कई शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोनसाय के मार्गदर्शन से उन्हें प्रेरणा मिली और उनके कार्यशैली से सीखने को बहुत कुछ मिला। इस अवसर पर सोनसाय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना उनके लिए गर्व का विषय रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान उनके जीवन का अविस्मरणीय पल है, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नू सिंह धुर्वे सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि यह केवल विदाई नहीं, बल्कि एक ऐसे शिक्षक के योगदान का सम्मान है, जिसने अपना पूरा जीवन शिक्षा को समर्पित कर दिया समारोह में मौजूद रहे प्रधान पाठक अनीता, गीता बेक, विजय पटेल, प्रफुल्ला कुजूर, उमा पांडे, कामेश्वर सिंह, रामखेलावन,इंद्रबली कुशवाहा,डब्लू राम पैकरा,कमलेश भागवत, सुशील कुमार, सरिता राम, राकेश कुमार गुप्ता, प्रदीप सिंह, अनुपा मिंज, निराली खलको,रमेश शर्मा, कृपाशंकर, धनेशराम, सुकृता कंवर, क्षमता मिश्रा, सलमा एक्का, दीपमाला, राधिका शरण सिंह विदाई समारोह में उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur