Breaking News

अम्बिकापुर @ वीडियो शूटिंग करने गया युवक…लौटकर देखा तो बाइक गायब

Share

3 घंटे की पड़ताल के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर भेजा जेल

अम्बिकापुर,30 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार,रितिक रोशन ठाकुर निवासी महामाया तालाब के पास, महामायापारा अंबिकापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे अपनी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 DX 9052 से हरी मंगलम होटल के सामने पहुंचा था। बाइक खड़ी कर वह वीडियो शूटिंग करने चला गया। रात करीब 11ः30 बजे वापस लौटने पर देखा कि उसकी मोटरसाइकिल मौके से गायब थी। इसके बाद उसने थाना मणिपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 77/2026 के तहत धारा 305 (बी) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा संदिग्धों की तलाश में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। जांच के दौरान सूचना मिली कि राजू नगेसिया, दिव्यांशु बघेल और विजय कुमार सोनकर ने मिलकर 27 अप्रैल को बाइक चोरी की है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने तीनों के ठिकानों पर दबिश दी और हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 DX 9052 बरामद कर ली।
गिरफ्तार आरोपी : विजय कुमार सोनकर,उम्र 20 वर्ष, निवासी घुटरापारा,थाना मणिपुर, अंबिकापुर दिव्यांशु बघेल, उम्र 18 वर्ष, निवासी बिहीबाड़ी,थाना मणिपुर, अंबिकापुर राजू नगेसिया, उम्र 19 वर्ष,निवासी जिला अस्पताल के पास,दर्रीपारा, अंबिकापुर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका : पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,प्रधान आरक्षक विजय रवि तथा आरक्षक उमाशंकर साहू, सत्येंद्र दुबे,रामाशंकर यादव,रमेश राजवाड़े, जितेश साहू और सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ प्रधान पाठक सोनसाय हुए सेवानिवृत्त

Share ,दवनकरा स्कूल में भव्य सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाईसूरजपुर,30 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply