Breaking News

अम्बिकापुर@ 3 मई को दोपहर 2 से 5 बजे शाम तक आयोजित होगी नीट-यूजी परीक्षा

Share


परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र स्थल एवं समय का रखे विशेष ध्यान
अम्बिकापुर ,30 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आगामी 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के सफल, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सुरक्षा से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्राध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एनटीए के निर्देशों का पालन करते हुए संवेदनशील मामलों में विशेष ध्यान रखते हुए सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न करने के निर्देश दिए। अम्बिकापुर में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, 4939 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने परीक्षा सामग्री को पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा बल के साथ समय पर पहुंचने के निर्देश दिए। परीक्षा दोपहर 2ः00 बजे से 5ः00 बजे तक आयोजित होगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@ प्रधान पाठक सोनसाय हुए सेवानिवृत्त

Share ,दवनकरा स्कूल में भव्य सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाईसूरजपुर,30 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply