कोलकाता,13 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव प्रचार में हर पार्टी अपनी पूरी ताकत झोक रही है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। बीरभूम जिले के सूरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह बुलडोजर राजनीति में विश्वास नहीं रखती हैं। ममता बनर्जी ने योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि कल किसी ने यहां उत्तर प्रदेश की तरह बुलडोजर चलाने की बात कही थी। उन्होंने साफ किया कि वह नफरत या बुलडोजर नहीं, बल्कि प्यार के सिद्धांत में विश्वास करती हैं। दरअसल, एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासन को खत्म करने के लिए यूपी मॉडल अपनाने की बात कही थी। ममता बनर्जी ने इसी का जवाब दिया है। रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नामांकन की जांच के दौरान चुनाव आयोग ने उन्हें चार घंटे तक परेशान किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur