Breaking News

रायपुर@खूंखार नक्सली माड़वी हिडमा के लिए बजे गाने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बोले…जल,जंगल और जमीन का संरक्षण करने वाले को समर्थन

Share


रायपुर,12 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भूमकाल स्मृति दिवस की रैली में खूंखार नक्सली माड़वी हिडमा के लिए गीत बजाए गए,जिसपर आदिवासी झूम उठे। कांग्रेस ने सरकार पर सवाल खड़े किए। राज्य के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो जल, जंगल और जमीन का संरक्षण करेगा, उसको समर्थन मिलेगा। जो जल, जंगल और जमीन की लूट करेगा, उसका विरोध होगा। चाहें कोई संगठन हो, सरकार हो या कोई कंपनी। सभी का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय बस्तर सहित पूरे प्रदेश में जो स्थिति बन रही है, इसमें खनिज संपदा की लूट हो रही है। लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है। कोई अपने अधिकार की बात करता है,तो उसे नक्सली बताकर मार दिया जाता है। क्या आप हिडमा को जल, जंगल और जमीन का रखवाला मानते हैं, इस सवाल पर अमरजीत भगत ने कहा कि केवल हिडमा की बात नहीं बल्कि जो संरक्षण करेगा, उसकी बात है। चाहें कांग्रेस हो,बीजेपी हो,आदिवासी हो,सभी को उनका समर्थन मिलेगा। वहीं इस मामले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस हमेशा नक्सलियों के साथ रही है। झीरम घाटी के नाम पर केवल घडि़याली आंसू बहाए जाते हैं। यह इस बात को साबित करती है। सालों बाद नक्सलवाद समाप्त होने पर कांग्रेस को पीड़ा है। कांग्रेस बस्तर में विकास नहीं चाहती। कांग्रेस ने हमेशा नक्सलियों को आश्रय दिया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply