खंडहर में बैठकर लगवा रहे थे ऑनलाइन-दांव
4 आरोपी गिरफ्तार,18 लाख से ज्यादा जब्त
रायपुर,12 फरवरी 2026। महादेव सट्टा सिंडिकेट की तर्ज पर वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले गिरोह का कबीर नगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने खंडहर मकान में बैठकर ह्म्ड्डद्वष्श777.ष्शद्व, 2शशस्र777.ष्शद्व और श्चश2द्गह्म्द्ग3ष्द्ध.ष्शद्व वेबसाइट के जरिए सट्टा खिला रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 18 लाख 45 हजार रुपए कैश, कई मोबाइल,बैंक पासबुक और 25 से ज्यादा एटीएम-क्रेडिट कार्ड जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा,ऋषभ रंगलानी और ओम खेमानी शामिल है। आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। पूरे मामले का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि, तिरंगा चौक फेस-02 कबीर नगर के पास खंडहर में कुछ युवक ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर मौके से दीपक सचदेवा, ऋषभ रंगलानी और गौरव सचदेवा को पकड़ा। तलाशी में तीनों के पास से लाखों रुपए कैश, मोबाइल और बैंक दस्तावेज बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी ओम खेमानी का नाम बताया, जो इस नेटवर्क में शामिल था। इसके बाद पुलिस ने छठ तालाब हीरापुर इलाके से ओम खेमानी को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से भी 3.11 लाख रुपए नगद, तीन मोबाइल और बड़ी संख्या में एटीएम-क्रेडिट कार्ड बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि, आरोपी मास्टर आईडी के जरिए लोगों को ऑनलाइन सट्टे की आईडी उपलब्ध कराते थे। क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाते थे। रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर निकालते थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur