Breaking News

जगदलपुर@बस्तर पंडुम का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया शुभारंभ…..

Share

छत्तीसगढ़ हमेशा घर जैसा लगता है,यहां की संस्कृति प्राचीन और सबसे मीठी : मुर्मू
जगदलपुर,07 फरवरी 2026। राष्ट्रपति बोलीं द्रौपदी मुर्मू ने कहा छत्तीसगढ़ आना हमेशा मुझे घर जैसा लगता है। यहां की संस्कृति प्राचीन और सबसे मीठी है। बस्तर पडुंम को लोग उत्सव की तरह जीते हैं। यहां की सुंदरता और संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। पिछले 4 दशक से नक्सलवाद के कारण बस्तर के आदिवासियों को नुकसान हुआ। लेकिन अब बस्तर नक्सल मुक्त हो रहा है। बड़ी संख्या में नक्सली हथियार डाल रहे हैं। मुर्मू ने आगे कहा, हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे लोगों का स्वागत करती हूं,जो लोग बरगला रहे हैं उनकी बातों में न आएं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये बातें जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित बस्तर पंडुम में कही। इस दौरान सीएम ने उन्हें ढोकरा आर्ट से बने कर्मा वृक्ष,कोसा शिल्प से तैयार गमछा भेंट किया।
सरेंडर्ड नक्सलियों ने
भी राष्ट्रपति को सुना

राष्ट्रपति का संबोधन सुनने बस्तर पंडुम कार्यक्रम में कई सरेंडर कर चुके नक्सली भी पहुंचे। छत्तीसगढ़ में एक करोड़ से अधिक के इनामी रहे सरेंडर्ड नक्सली रूपेश ने कहा कि भविष्य को लेकर राष्ट्रपति के विचार सुनने आए थे। दो दिवसीय बस्तर पंडुम में कई जनजातियों के पारंपरिक नृत्य,लोकगीत, वाद्ययंत्र,वेशभूषा और रीति-रिवाजों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
ढोकरा शिल्प ने बस्तर को
विश्व पहचान दिलाई : राज्यपाल

इससे पहले राज्यपाल रमेन डेका ने कहा,बस्तर पंडुम 2026 के शुभारंभ मौके पर यहां मौजूद होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इस भव्य आयोजन के लिए सभी को बधाई देता हूं। हमारे पारंपरिक व्यंजन, कल्चर सभी मिलकर बस्तर की पहचान विश्व स्तर पर दिखाते हैं। यहां के लोग जल जंगल जमीन के बीच रहते हैं। गांव गांव से आए लोग अपनी कला और संस्कृति दिखा रहे हैं। मैं ढोकरा कला का उल्लेख करना चाहूंगा, बस्तर की ढोकरा कला देश विदेश में पसंद की जा रही है। यही हमारी पहचान है। यहां का जनजातीय और समाज हमें प्रकृति का संदेश देती है।
पंडुम केवल आयोजन नहीं,संस्कृति का मंच : सीएम साय
सीएम साय ने कहा कि बस्तर पंडुम केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और समृद्ध विरासत को समर्पित मंच है,जहां इस बार 12 विधाओं में 54 हजार से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल भय से पहचाने जाने वाले बस्तर में अब विकास का दौर है और 31 मार्च 2026 तक पूरे बस्तर को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है, कई गांवों में पहली बार तिरंगा फहरा है। सीएम साय बोले-मां दंतेश्वरी की पावन भूमि पर राष्ट्रपति का आगमन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बस्तर पंडुम का निमंत्रण स्वीकार कर अपना बहुमूल्य समय दिया,इसके लिए मैं प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से उनका स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का बस्तर की माताओं-बहनों के प्रति विशेष अपनत्व है और यह संपूर्ण जनजातीय समाज के लिए गौरव का क्षण है।
सीएम साय ने राष्ट्रपति मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत किया

देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम का शुभारंभ करने पहुंची हैं। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वन मंत्री केदार कश्यप ने राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन करते हुए स्वागत किया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply