Breaking News

अम्बिकापुर@शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 15 और 16 दिसंबर को क्वांटम-2025 नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर द्वारा किया जा रहा है, जो राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित हो रहा है। सम्मेलन का विषय है इन्नोवेटिव टेक्निक्स इन इंजीनियरिंग,टेक्नोलॉजी एंड साइंस ए प्रैक्टिकल एप्रोच। सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे प्रोफेसर एनके समाधिया, जो भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान (आईआईटी),रुडकी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख हैं,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अरुण अरोरा,कुलपति,छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक कुमार झा आईजी, एवं विशिष्ठ अतिथि प्रोफेसर एसके श्रीवास्तव,प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय, लखनपुर डॉ राजेश श्रीवास्तव,प्राचार्य श्री साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय,डॉ पी कविश्वर,महानिदेशक,छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राम नारायण खरे, प्राचार्य शामिल होंगे। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि इस सम्मेलन में 70 शोध पत्रों की प्रस्तुति होगी, और पोस्टर प्रेजेंटेशन भी किया जाएगा। तीन सत्रों में शोध पत्रों की प्रस्तुति की जाएगी,जिसमें उन्नत संरचनात्मक अभियांत्रिकी, ऊर्जा प्रणाली,मशीन लर्निंग,साइबर सिक्योरिटी, जैव विविधता संरक्षण और अन्य तकनीकी विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य नए विचारों और शोध को साझा करना है, ताकि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति हो सके। सम्मेलन में पीएचडी और एमटेक के छात्र, युवा वैज्ञानिक, और शोधकर्ता भाग लेंगे,जिनका उद्देश्य नवीनतम तकनीकों और शोध से अवगत होना है। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की जाएगी, जो कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाएगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply