Breaking News

चंडीगढ़@जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाला पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद

Share


चंडीगढ़,07 सितम्बर 2026। पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार सुबह पंजाब लोक भवन में आयोजित समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के 37वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस मिश्रा से पहले जस्टिस शील नागू पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। जून 2026 में उन्हें उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। पंजाब सरकार ने जस्टिस मिश्रा की नियुक्ति का रविवार को विरोध किया था। राज्य सरकार ने आपात बैठक बुलाकर नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। सरकार का कहना था कि नियुक्ति के समय पंजाब सरकार की राय नहीं ली गई और निर्धारित एसओपी का उल्लंघन हुआ है। सरकार ने इसी आधार पर शपथ ग्रहण रोकने की मांग की थी। पूर्व घोषणा के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया। खुफिया एजेंसियों ने समारोह के दौरान विरोध की आशंका को लेकर इनपुट दिया था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी

Share पीएम को 5 पेज की चिट्ठी लिखी,कहा… तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करेंगे नई …

Leave a Reply