Breaking News

दंतेवाड़ा@एनएमडीसी प्लांट का कर्मचारी कन्वेयर बेल्ट में फंसा,मौत

Share


दंतेवाड़ा,26 नवम्बर 2025। एनएमडीसी के बचेली प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां स्क्रीनिंग प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में फंसने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। इस हादसे से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार,हादसा डिपॉजिट नंबर-05 में तब हुआ, जब कर्मचारी शिव कुमार ड्यूटी पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर परिजन और कर्मचारी यूनियन ने एनएमडीसी प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं बचेली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

Share बढ़ते बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं से संवाद, विरोध फॉर्म भरवाकर दर्ज कराया असंतोष-संवाददाता-बैकुंठपुर …

Leave a Reply