Breaking News

बीजापुर@जिला अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही

Share

…आयुक्त ने देर रात गठित की 3 सदस्यीय जांच समिति..
बीजापुर,13 नवम्बर 2025। बीजापुर जिला अस्पताल में हुए नेत्र ऑपरेशन के बाद कुछ मरीजों में देखने में समस्या का सामना करना पड़ा। इस मामले ने अब स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त (स्वास्थ्य सेवाएं) सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने देर रात 3 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है।
जांच समिति में शामिल अधिकारी
डॉ. निधि अत्रिवाल- राज्य कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. महेश सांडिया-संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, बस्तर संभाग और डॉ. सरिता थॉमस- नेत्र शल्य चिकित्सक, जिला अस्पताल जगदलपुर की समिति को 3 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह समिति नेत्र शल्य चिकित्सा के दौरान आई जटिलताओं के कारणों की विस्तृत जांच करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय सुझाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही आयुक्त डॉ. शुक्ला ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 9 मरीजों को रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराने के निर्देश दिए। सभी मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां और उपकरण तत्काल उपलब्ध कराए गए हैं।
रात 11ः45 बजे गठित हुई जांच टीम
डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि उन्हें देर शाम लगभग 8-9 बजे घटना की जानकारी मिली थी। इसके तुरंत बाद उन्होंने देर रात 11ः45 बजे जांच टीम का गठन किया। मरीजों के बेहतर उपचार की व्यवस्था प्राथमिकता पर रखी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply