Breaking News

बीजापुर/ कांकेर@बीजापुर-कांकेर में 4 नक्सली ढेर…शव बरामद

Share


खुफिया इनपुट पर जवानों ने चलाया ऑपरेशन,एक दिन पहले नक्सलियों ने किया था शांति-वार्ता का ऐलान

बीजापुर/ कांकेर,17 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ में बुधवार को जवानों ने एनकाउंटर में 4 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें बीजापुर में 2 नक्सली और गढ़चिरौली में 2 महिला नक्सली शामिल हैं। चारों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। खुफिया इनपुट पर जवानों ने ऑपरेशन चलाया। डीआईजी कमलोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। डीआईजी ने बताया कि बीजापुर के गंगालूर इलाके में मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। अभी ऑपरेशन रुका नहीं है। दोनों ओर से गोली-बारी जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। जवानों से डिटेल मिलने पर अपडेट दे पाएंगे। एनकाउंटर के एक दिन पहले नक्सली लीडर अभय ने प्रेस नोट जारी कर कहा था कि सरकार के सामने सरेंडर करने और हथियार डालने को तैयार हैं। अगर सरकार वास्तव में बातचीत करना चाहती है,तो वह जेल में बंद नक्सली साथियों से भी राय लेने की अनुमति दे। इस बीच नक्सल संगठन पर पुलिस दबाव न डाले।
बीजापुर में एनकाउंटर,2 शव बरामद
बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खुफिया इनपुट मिला था गंगालूर इलाके के जंगलों में कि बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजदूगी है। इसके बाद डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवान सर्चिंग अभियान पर निकले थे। इस दौरान बुधवार दोपहर करीब 3 बजे घात लगाए बैठे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलियां चलाईं। सर्चिंग में 2 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से एक 303 राइफल, एक बीजीएल लॉन्चर और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है।
कांकेर-महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़,2 महिला नक्सली ढेर
इसके साथ ही कांकेर-महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली जिले के गट्टा जाबिया में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जवानों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि सी60 और सीआरपीएफ के जवान नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान मोडास्के के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने गोलीबारी की। जवाबी गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने मौके से एके47, राइफल और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। महिला नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। सर्चिंग जारी है।
गरियाबंद में 11 सितंबर को 10 नक्सली मारे गए
गरियाबंद जिले में 11 सितंबर को जवानों ने एनकाउंटर में 5 करोड़ के 10 इनामी नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण भी शामिल है। मोडेम बालकृष्ण ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र के मटाल पहाड़ी में मुठभेड़ हुई। मारे गए नक्सलियों में छह पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। मारे गए लोगों में केंद्रीय समिति के सदस्य मनोज उर्फ ??मोडेम बालाकृष्णन, ओडिशा राज्य समिति के सदस्य प्रमोद उर्फ ??पांडु, ओडिशा राज्य समिति के सदस्य विमल उर्फ ??मंगना समीर और पीपीसीएम रजीता शामिल थे। इसके साथ ही टेक्निकल टीम क्कक्कष्टरू अंजली, स्ष्ठ्य ्रष्टरू सीमा उर्फ ??भीमे, ्रष्टरू विक्रम, डिप्टी कमांडर उमेश और बीबीएम डिवीजन क्करू बिमला शामिल थे। इनपर छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सरकार ने 5 करोड़ 22 लाख का इनाम घोषित किया था।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply