Breaking News

अंबिकापुर@रामगढ़ पर्वत मामले पर भाजपा की तीन सदस्यीय अध्ययन समिति गठित

Share

अंबिकापुर,05 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा के आस्था स्थल रामगढ़ पर्वत को लेकर शुरू हुए विवाद पर भाजपा ने गंभीर रुख अपनाते हुए तीन सदस्यीय अध्ययन समिति का गठन किया है। पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है,जबकि विधायक रेणुका सिंह और भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी सदस्य के रूप में समिति में शामिल किए गए हैं। यह समिति सात दिनों के भीतर पर्वत से जुड़े तथ्यों का अध्ययन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को रिपोर्ट सौंपेगी। समिति का गठन उस वक्त हुआ है जब पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने आरोप लगाया है कि पर्वत पर हो रहे कोल खनन के चलते उसमें दरारें आ रही हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भी लिखा था। रामगढ़ पर्वत छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इसे भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण की कथाओं से जुड़ा हुआ स्थल माना जाता है। इस स्थल का मुद्दा तब चर्चा में आया जब अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने राज्य के पर्यटन मंत्री का पद संभाला। अब भाजपा की अध्ययन समिति इस पूरे मामले की तह तक जाकर तथ्यात्मक जानकारी जुटाएगी और पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply