
जगदलपुर,02 सितम्बर 2025। देशभर में वोट चोरी को लेकर कांग्रेस लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। वोट न्याय यात्रा के जरिए पार्टी बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में इस मुद्दे को उठा चुकी है। अब प्रदेश कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भी चुनावी धांधली का आरोप लगाना शुरू कर दिया है।
दीपक बैज का बड़ा बयान : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी हुई है। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस के पास इस संबंध में कई तथ्य हैं, जिन्हें बहुत जल्द सार्वजनिक किया जाएगा। बैज ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से इस तरह की गड़बडि़यां हुईं, और इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिला है।
संगठन को अलर्ट, प्रशिक्षण अभियान शुरू : इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलों के जिला अध्यक्षों को पत्र लिखकर सक्रिय होने और प्रशिक्षण अभियान चलाने का निर्देश दिया है। पार्टी का मानना है कि कई विधानसभा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है, और इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं और नेताओं तक पहुंचाना जरूरी है।
अन्य राज्यों से जोड़कर मामला गरमाया
बैज ने दावा किया कि जैसे बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा में धांधली के मामले सामने आए हैं, वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी कई विसंगतियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल इशारा नहीं है, बल्कि कांग्रेस आने वाले समय में सबूतों के साथ पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur