Breaking News

अंबिकापुर@अंबिकापुर जनपद की ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई आवास चौपालजिला पंचायत सीईओ ने समय पर आवास पूर्ण करने दिया निर्देश

Share


अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)।पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत अंबिकापुर की ग्राम पंचायत घंघरी, नर्मदपारा एवं सकालो में आज आवास चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए आवास निर्माण की प्रगति जानी और उन्हें निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत घंघरी में आयोजित चौपाल में समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को जिसमें शांति/सूदन, पल्लू/सूदन, नधियारो/परशु, बीफनी/सुखाराम एवं दुखनी/भदई को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने कहा कि समय पर कार्य पूरा करने वाले हितग्राही अन्य लोगों के लिए प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना केवल मकान उपलध कराने की योजना नहीं है,बल्कि यह हर हितग्राही परिवार को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ग्राम पंचायत नर्मदपारा और सकालो में भी आवास चौपाल का आयोजन कर हितग्राहियों को अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य हर पात्र परिवार को सुरक्षित पक्का मकान उपलध कराना है, इसलिए समय पर निर्माण कार्य पूरा करना अनिवार्य है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply