Breaking News

अंबिकापुर@ईद मिलादुन्नबी 2025 शहर में भव्य आयोजन की तैयारी

Share


अंबिकापुर,30 अगस्त 2025(घटती-घटना)।आगामी ईद मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को इस संदर्भ में शहर के सभी मस्जिदों में कमेटियों और समाज की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से जमाल खान उर्फ मोनू को सीरतुन्नबी कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही इरशाद खान व निक्की खान को उपाध्यक्ष, एवं बाबर इदरीसी को कोषाध्यक्ष, हाजी रहमत खान को संरक्षक एवं फैजान अहमद को सचिव चुना गया। इस वर्ष के आयोजन में विशेष रूप से शहर की सभी मस्जिद कमेटियों के साथ-साथ अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन जामा मस्जिद भी सीरतुन्नबी कमेटी के साथ शामिल होगी। सभी मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संकल्पित हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर की सभी मस्जिदों से प्रारंभ होकर अदुल हमीद चौक, महामाया गेट पर एकत्रित होगा। इसके बाद जुलूस महामाया रोड,बरेज तालाब रोड,जय स्तंभ चौक, सदर रोड, महामाया चौक से होते हुए देवीगंज रोड के रास्ते घड़ी चौक कला केंद्र मैदान पहुंचेगा। वहां जुलूस एक विशाल जलसे में परिवर्तित होगा, जहां उलमाए दीन हजरत मोहम्मद (सअव) के विश्व शांति और मानवता के लिए संदेश को प्रस्तुत करेंगे। इस वर्ष एक विशेष पहल के तहत हिंदू, ईसाई, और सिख समुदाय के धर्मगुरु या उनके प्रतिनिधि हजरत मोहम्मद के जीवन और शिक्षाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके अतिरिक्त, शहर की एक प्रमुख हस्ती को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, यूपीएसई,10वीं,12वीं और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply