Breaking News

चलगली@घर में अकेली जानकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Share


चलगली,29 अगस्त 2025 (घटती-घटना)।बलरामपुर जिले के रात के अंधेरे में महिला के घर में घुसकर खाना बना रही महिला के साथ छेड छाड करने वाला आरोपी चढ़ा चलगली पुलिस के हत्थे। जानकारी के अनुसार आरोपी इम्तियाज़ पिता रोज़ मोहम्मद उम्र 32 साल स निवासी सारदापुर थाना चलगली,जिला बलरामपुर के द्वारा गलत नीयत के उद्देश से घर में खाना बना रही अकेली महिला जानकार जबरजस्ती महिला के साथ छेड़ छाड़ करने लगा महिला के द्वारा जोर जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों के आने पर आरोपी दरवाजा खोलकर भाग गया।प्रार्थी के द्वारा चलगली थाने आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराई कि,पीडि़ता घर में अकेली खाना बना रही थी अन्य परिजन घर से बाहर थे। महिला को घर में अकेली जानकर आरोपी इम्तियाज़ पिता रोज़ मोहम्मद महिला के घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर महिला के साथ गलत नीयत से छेड़ छाड़ करने लगा।

पीडि़ता महिला के रिपोर्ट पर चलगली थाने में पुलिस ने अपराध क्रमांक 67/2025 धारा 74,331(4)ख्हृस् कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी इम्तियाज़ पिता रोज़ मोहम्मद उम्र 32 साल निवासी सारदापुर को.थाना चलगली, जिला बलरामपुर को हिरासत में लेकर आरोपी से कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी इम्तियाज़ ने अपना अपराध करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी रोज मोहम्मद को विधिवत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया ।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply