Breaking News

बस्तर@बस्तर में नक्सलियों को लगा बड़ा झटका

Share


प्रेस नोट जारी कर सेंट्रल मेंबर समेत 7 माओवादियों के मारे जाने की स्वीकारी बात
बस्तर,13 जून 2025 (ए)। सुरक्षाबलों द्वारा हाल ही में इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में चलाए गए ऑपरेशन के बाद नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। माओवादी संगठन की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी ने खुद प्रेस नोट जारी कर 7 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसमें संगठन के शीर्ष स्तर के दो बड़े नाम — सेंट्रल कमेटी मेंबर गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य भास्कर शामिल हैं। ंबीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में 5, 6 और 7 जून को अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने सात माओवादियों को ढेर किया था। यह ऑपरेशन तीन दिन तक चला और इसमें फोर्स को बड़े कैडर के माओवादियों को मार गिराने में सफलता मिली थी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply