Breaking News

रायपुर @ अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर छत्तीसगढ़ डिपुटी सीएम विजय शर्मा ने जताया शोकबोले…यह सीखने का विषय है कि यह क्यों हुआ

Share


रायपुर,13 जून 2025 (ए)। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने दुख जताया है। विजय शर्मा ने कहा, भगवान मृतकों के परिवारों को शक्ति प्रदान करें…। मुझे बहुत दुख है कि विजय रूपाणी अब नहीं रहे। यह सीखने का विषय है कि यह सब क्यों हुआ। इस हादसे में प्लेन में सवार 241 लोगों की जान चली गई। वहीं,क्रैश होने वाली जगह पर मौजूद कई लोगों की भी जान गई है।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में गिरा प्लेन
एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद पास के मेघानीनगर के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल उड़ा रहे थे। वह एक लाइन ट्रेनिंग कैप्टन भी थे। उनके पास 8,200 घंटे का उड़ान का अनुभव था। उनके सहायक फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे, जिनके पास 1,100 घंटे का उड़ान का अनुभव था।
पायलट ने किया था मेडे कॉल
एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद से 1 बजकर 39 मिनट पर रनवे 23 से उड़ान भरी। विमान के पायलट ने एटीसी को तीन बार मेडे कॉल किया। लेकिन इसके बाद एटीसी की किए गए कॉल का जवाब नहीं दिया। मेडे कॉल का मतलब है कि विमान को गंभीर खतरा है और उसे तुरंत मदद की जरूरत है।
एएआईबी ने शुरू की जांच
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो भारत में विमान दुर्घटनाओं की जांच करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक विभाग है। एएआईबी ने एयर इंडिया की फ्लाइट 171 की घातक दुर्घटना की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई थी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply