Breaking News

दंतेवाड़ा@ अधिकारी ने 7 साल तक किया दुष्कर्म,अब शादी से मुकर रहा

Share

दंतेवाड़ा,28 मई 2025 (ए)। जिले की एक महिला ने बीजापुर जिले के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि,अधिकारी ने उन्हें पहले प्यार के जाल में फंसाया। शादी करूंगा कहा और 7 सालों तक लगातार दुष्कर्म किया। 3 बार गर्भपात करवाया। पुलिस ने एफ आईआर दर्ज कर ली है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक,महिला गीदम थाना क्षेत्र की ही रहने वाली है। शादीशुदा है। लेकिन पति के साथ रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे थे,इसलिए उससे अलग रह रही थी। पुलिस के मुताबिक,पति से तलाक की प्रक्रिया जारी है। जब सायहक आयुक्त अनांदजी सिंह दंतेवाड़ा में पोस्टेड थे तो उनसे महिला की किसी माध्यम से पहचान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई। मिलना-जुलना हुआ। दोस्ती प्यार में बदली। दोनों के बीच रिश्ते गहरे हुए। आनंदजी सिंह भी पहले से ही शादीशुदा हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि अनांदजी सिंह ने उनसे कहा था कि शादी करूंगा। ये वादा कर साल 2018 से 2025 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाए थे। जब शादी के लिए कहा तो मना कर दिए। जिसके बाद महिला ने इसकी लिखित शिकायत गीदम पुलिस से की। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा कि महिला की लिखित शिकायत के आधार पर तुरंत एफ आईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं दंतेवाड़ा जिले के एएसपीआरके बर्मन ने कहा कि,विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply