Breaking News

जगदलपुर@ लापरवाही और शराब पीकर स्कूल आने पर 5 शिक्षक निलंबित

Share

जगदलपुर,10 मई 2025 (ए)। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में पांच शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई दो शिक्षकों पर काम में लापरवाही और तीन शिक्षकों पर शराब पीकर स्कूल आने की शिकायतों के बाद की गई है। यह कार्रवाई शिक्षकों के बीच अनुशासन और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। निलंबन के बाद इन शिक्षकों के खिलाफ आगे की जांच भी की जाएगी, जिसके आधार पर भविष्य में और कड़ी कार्रवाई हो सकती है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ लगातार 16वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने शुभांकुर पाण्डेय

Share ओम शिव सेवा समिति मायापुर की आम बैठक में फैसला,16वें दुर्गोत्सव को भव्य बनाने …

Leave a Reply