Breaking News

बदायूं,@ डोली से पहले उठी दुल्हन की अर्थी

Share

डांस करते-करते अचानक गिरी और फिर जो हुआ,उसने सबको झकझोर दिया
बदायूं,05 मई2025 (ए)। शादी से ठीक एक दिन पहले नूरपुर पिनौनी गांव में ऐसी हृदयविदारक घटना घटी जिसने पूरे गांव को ग़म के समंदर में डुबो दिया। जिस दुल्हन की सोमवार को बारात आने वाली थी वह रविवार रात दिल का दौरा पड़ने से इस दुनिया को अलविदा कह गई। दिन भर घर में हल्दी की रस्म और शादी की
तैयारियों का शोर था रिश्तेदारों की आवाजाही और हंसी-ठिठोली से माहौल जीवंत था। लेकिन रात होते-होते वहीं घर मातम का केंद्र बन गया। चंद घंटों में जहां बारात का स्वागत होना था वहीं से दुल्हन की अर्थी उठी। दुल्हन की मां बेसुध हालत में बार-बार बेहोश हो रही हैं जबकि पिता की आंखें नम हैं और वो टूटे स्वर में पूछते हैं हमारी बेटी की डोली की जगह अर्थी क्यों उठी? इस्लाम नगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी गांव में यह घटना हर किसी को झकझोर गई है। गांव के लोग जो कल तक मिठाई और गीत-संगीत में मग्न थे अब अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे हैं। रिश्तेदारों के अनुसार, लड़की पूरी तरह स्वस्थ थी और कभी भी दिल की बीमारी की कोई शिकायत नहीं थी। इसलिए यह मौत और भी चौंकाने वाली रही।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास के अगले चरण में उद्योग सक्रिय भागीदारी करे : पीएम मोदी

Share नई दिल्ली,16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सेमीकंडक्टर क्षेत्र की प्रमुख …

Leave a Reply