Breaking News

जगदलपुर@बुलेट को तेज रफ्तार बस ने लिया चपेट में,महिला टीचर की मौत

Share


जगदलपुर,03 मई 2025(ए)। जगदलपुर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। शनिवार सुबह तेज रफ्तार बस ने रॉन्ग साइड जाकर बुलेट को टक्कर मार दी। घटना में बुलेट सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 युवक घायल है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। बीजापुर नेशलन हाईवे 63 पर जावंगा में सीआरपीएफ के कैंप के पास हादसा हुआ। बताया जा रहा है मृतक महिला प्रेम लता तामो (48) दंतेवाड़ा के चितालंका की रहने वाली है और सरकारी स्कूल में टीचर है। वहीं, घायल दयानंद समर्थ (28) भी दंतेवाड़ा का ही रहने वाला है। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।


Share

Check Also

रायपुर@ अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई नीति लागू

Share 11 माह सेवा और 2000 प्रतिदिन मानदेय का प्रावधान,पीरियड आधारित व्यवस्था खत्म,11 वैतनिक अवकाश …

Leave a Reply