Breaking News

रायपुर@ शिक्षा विभाग में एक दशक बाद तीन हजार से अधिक शिक्षकों को मिली पदोन्नति, बनाये गए प्राचार्य

Share

प्राचार्य पदोन्नति फोरम की मुहिम रंग लाई
रायपुर, 30 अप्रैल 2025 (ए)।
स्कूल शिक्षा विभाग के ई संवर्ग के 1524 एवं टी संवर्ग के 1401 कुल 2925 प्राचार्य के पदों पर स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के व्याख्याता नियमित, व्याख्याता एल बी तथा प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय को पदोन्नति प्रदान कर प्राचार्य बनाया गया है। जारी पदोन्नति आदेश में कहा है कि पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी वर्गों में 25 प्रतिशत पदों की प्रतिक्षा सूची भी बनाई गई है ताकि सेवा निवृत होने वाले प्राचार्यों से रिक्त पद को भरा जा सके। बता दें कि पदोन्नति के लिए सभी वरिष्ठ शिक्षक प्राचार्य पदोन्नति फोरम बना कर लम्बे समय से मुहिम चला रहे थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply