Breaking News

बीजापुर@ छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार,5 ढेर

Share


1000 नक्सलियों को 20 हजार जवानों ने घेरा
बीजापुर,24 अप्रैल 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर सुरक्षाबलों की टीम ने एक हजार से ज्यादा नक्सलियों को घेर लिया है और एनकाउंटर में पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया है.सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर करेगुट्टा पहाडç¸यों के जंगल में सुबह-सुबह सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवान पर गोलीबारी कर दी. इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया.


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply