बेंगलुरु,21 अप्रैल 2025 (ए)। बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व डीजीपीओम प्रकाश की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसका आरोप उनकी पत्नी लग रहा है। पुलिस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि दंपति के बीच अक्सर झगड़ा होता था और पत्नी ने पहले भी अपने पति को जान से मारने की धमकी दी थी। 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के 68 साल के अधिकारी ओम प्रकाश कल अपने बेंगलुरु स्थित घर में खून से लथपथ मृत पाए गए थे। उनके पेट और सीने पर चाकू से कई वार किए गए थे। सूत्रों के मुताबिक-पत्नी ही मुख्य आरोपी है। तीखी बहस के बाद पल्लवी ने प्रकाश के चेहरे पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया। प्रकाश जलन के कारण इधर-उधर भागने लगे तभी पल्लवी ने उन पर चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद पल्लवी ने अपनी दोस्त को फोन किया और कहा कि मैंने राक्षस को मार दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur