Breaking News

बोकारो@ मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी समेत 8 नक्सली ढेर

Share

एके 47 समेत ये हथियार बरामद,
बोकारो,21 अप्रैल 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य झारखंड में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। बोकारो जिले में आज यानी 21 अप्रैल को कोबरा की 209 बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कई घंटे चली मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली विवेक मारा गया है। मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिसमें अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। बोकारो के जंगलों हुई इस मुठभेड़ के बाद मौके से एक स्रुक्र, दो इंसास राइफल और एक पिस्तौल बरामद किए गए हैं। राहत की खबर है कि, ऑपरेशन में किसी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, इस ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply