Breaking News

रायपुर@ आईएएस रजत कुमार बनेसामान्य प्रशासन विभाग के सचिव

Share

राज्य प्रशासनिक सेवा के आधा दर्जन अफसरों का भी ट्रांसफर
रायपुर,15 अप्रैल 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने प्रदेश के दो आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेर बदल किया है। जिसमें से रजत कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं मुकेश कुमार बंसल को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इनके साथ ही सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार विनायक शर्मा को एमसीबी जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं ममता यादव बिलासपुर जिले की संयुक्त कलेक्टर बनी हैं। इसी प्रकार माधुरी सोम ठाकुर को कोरबा जिले की संयुक्त कलेक्टर , स्निग्धा तिवारी को जांजगीर चांपप की संयुक्त कलेक्टर, अशोक कुमार मार्बल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ की डिप्टी कलेक्टर और गीता रायस्त,उपायुक्त राजस्व-संभागीय आयुक्त ऑफिस बस्तर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply