Breaking News

जगदलपुर@ बेटे की अनोखी भक्ति,मां और चाची को 10 रुपये के सिक्कों से तौला,20 साल पुरानी मन्नत पूरी

Share

…
जगदलपुर,11 अप्रैल 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक बेटे ने अपनी मां और चाची के प्रति अपार श्रद्धा और प्रेम का अनोखा उदाहरण पेश किया है। विपिन शुक्ला ने 20 साल पहले आर्थिक तंगी के दौर में मांगी मन्नत को पूरा करते हुए अपनी मां और चाची को 10 रुपये के सिक्कों से तराजू में तौला। चाट के कारोबार में मिली सफलता के बाद विपिन ने इस वादे को निभाने के लिए कुल 1 लाख 55 हजार 800 रुपये के सिक्कों का उपयोग किया। यह भावपूर्ण आयोजन पूरे परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। विपिन ने बताया कि उनकी मां और चाची ने जीवन के हर कदम पर उनका साथ दिया, और यह खास पल उनके सम्मान और प्रेम को समर्पित है। आयोजन के बाद विपिन ने एक और उदार निर्णय लिया कि इन सिक्कों को अपने सात भांजों के बीच बराबर बांट दिया जाएगा।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply